शक्ति एक पहल व नगर पालिका ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य शिविर में 250 सफाई कर्मियों का नि:शुल्क इलाज किया गया और दवाएं दी गई

हर्षिता यादव  Picture
Published On

प्रतापगढ़। सफाई कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य व जनकल्याण के उद्देश्य से सोमवार को शक्ति एक पहल फाउंडेशन व नगर पालिका परिषद बेल्हा के संयुक्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया,जिसके मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अच्युत नारायण प्रसाद व  सीएमएस डॉ. शैलेन्द्र कुशवाहा एवं डीपीएम डॉ. आरबी यादव उपस्थित रहे।
 
अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार व सफाई निरीक्षक संतोष सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सफाई कर्मियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।स्वास्थ्य शिविर में 250 सफाई कर्मियों का नि:शुल्क इलाज किया गया और दवाएं दी गई।
 
शक्ति एक पहल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती दीपिका सिंह ने संस्थान के पूरी टीम व चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ आदि का आभार व्यक्त किया।फाउन्डेशन के सीईओ प्रेम सिंह व स्वास्थ्य शिविर के संयोजक संतोष पांडेय की देखरेख में आयोजन कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें