नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जय गुरु धर्म प्रचारक ने ज्ञान का दिया उपदेश।
मीरजापुर।
मीरजापुर।शुक्रवार को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा से सन्त पंकज महाराज के सानिध्य में 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिशेध व आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा ने मवईकलाँ में अपना 22वाँ पड़ाव किया। यहां आयोजित सत्संग समारोह में महाराज ने कहा बड़े सौभाग्य से यह मानव शरीर पाने का मौका मिल गया है। इससे अपना लोक-परलोक दोनों बनायें। जैसे रात्रि में हम स्वप्न देखते हैं तो स्वप्न सही मालूम होता है।
जब जागते हैं तो मालूम होता है यह स्वप्न था। इसी प्रकार दुनिया दस बीस सौ साल का स्वप्न है। जिस दिन मौत का समय आयेगा। आप रोएगे पछताओगे कि हमने जीवन गुजार दिया। महात्मा प्रेम से समझाते हैं कि देह और गेह सब झूठा, भरम में काहे को फंसना। ये घर हमारा नहीं पराया देश है। यह मुसाफिरखाना है। जिस दिन मृत्यु हो जायेगी यहाँ रश्मों-रिवाज के अनुसार लोग इसे जला देंगे या दफना देंगे और यह जीवात्मा धर्मराज के दरबार में पेश कर दी जायेगी। पल भर में हिसाब हो जायेगा।

खोटे-बुरे कर्म करने वाली जीवात्माओं को सजा सुना दी जायेगी। ले जाओ इनको फला नर्क में डाल दो। जहां जीवों के रोने-चिल्लाने की आवाजें लाखों मील तक जाती हैं। कोई बचाने वाला नहीं रहता। गरुण पुराण में तो छत्तीस प्रकार के नर्कों का वर्णन किया गया है। भगवान की सच्ची पूजा करो ताकि तुम्हारी जीवात्मा नर्क से बच जाये।समय का सिद्ध और जागृत नाम है। जिससे लोक और परलोक दोनों बनता है इसके साथ ‘‘जन-जन की जबान पर जब जयगुरुदेव आयेगा। सच्ची स्वतंत्रता का तब आनंद पायेगा।महाराज जी ने जाति-पांति के झगड़ों को मन की खुराफात बताया। वास्तव में मनुष्य की एक ही जाति मानव है और मानव का असली धर्म मानव धर्म है। एक-दूसरे की निःस्वार्थ
भाव से सेवा, सदाचार, करुणा, परस्पर सद्भाव, मानव धर्म के गुण हैं। लोगों को शाकाहारी-सदाचारी बनायें व शराब जैसे घातक नशे से भी बचायें।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, रामखेलावन यादव, राम प्रकाश लल्लन सिंह, ग्राम प्रधान महेश पाल एवं सहयोगी संगत महाराजगंज वीरेन्द्र कुमार, संतदीन, बैजनाथ आदि मौजूद रहे।


Comments