विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का  शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

खिलाड़ियों के साथ में मौजूद कोच बजरंगी राजपूत ने कहा कि खिलाड़ियों की जीत देश की जीत है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। ताईक्वांडो एकेडमी के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक जीतकर शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। हैदराबाद में 21 अगस्त से 23 अगस्त को आयोजित हुए प्रथम विश्व ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर बुधवार को घर वापस लौटने पर चारों होनहार खिलाड़ियों व कोच बजरंगी राजपूत का शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर  मिठाई खिलाकर और भारत का आन बान शान तिरंगा झण्डा के साथ फूल - मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
 
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सौम्य प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक, प्रिंस ने स्वर्ण पदक, महक चौधरी ने स्वर्ण पदक तथा अंकिता कन्नौजिया ने रजत पदक हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। खिलाड़ियों के साथ में मौजूद कोच बजरंगी राजपूत ने कहा कि खिलाड़ियों की जीत देश की जीत है।
 
अगर खिलाड़ियों को संसाधन व उचित वातावरण व सही मार्गदर्शन मिले तो जनपद की माटी से तमाम होनहार क्षितिज की ऊंचाइयों को छू सकेंगें। शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का भारतीय मानवाधिकार, सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष  राजेंद्र रुंगटा , सभासद राजकुमार मोदनवाल एवं पी.पी.एस. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, राहुल चौधरी दिनेश कुमार, संदीप कुमार, अमरेंद्र सिंह, विनीत चौधरी, प्रकाश चंद्र, भीम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें