मेरा युवा भारत’ तथा शुआट्स के समन्वय से  27 को होगा खेलो इंडिया संवाद।

युवाओं में खेल भावना को नई उड़ान देने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए, 27 अगस्त को प्रयागराज के नैनी स्थित सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (SHUATS) के सभागार में एक भव्य *'खेलो इंडिया संवाद'*

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
प्रयागराज :
 
युवाओं में खेल भावना को नई उड़ान देने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए, 27 अगस्त को प्रयागराज के नैनी स्थित सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (SHUATS) के सभागार में एक भव्य *'खेलो इंडिया संवाद'* का आयोजन किया जा रहा है।
 
‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) प्रयागराज की उप निदेशक जागृति पांडेय ने इस आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि कॉलेज प्रशासन के विशेष समन्वय से यह पूरा कार्यक्रम 'टू-वे वेब टेलीकास्ट'  के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में प्रत्येक जिले में वेब टेलीकास्ट के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति लाइव आकर उत्साहित करेंगे।
 
इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण खेल जगत की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और 'खेलो इंडिया' के सशक्त प्रतिनिधि के रूप में प्रयागराज के जाने-माने जिम्नास्ट अनुभव सिंह , शूटिंग खिलाड़ी दीक्षा वैश्य को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
 
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे जिला अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न।
 
पात्र गृहस्थी के हर परिवार से एक महिला को SHG से जोड़ने का लक्ष्य,।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें