शिव महापुराण कथा के श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति : श्याम भूषण जी महाराज
सावन माह में रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की आराधना और शिव महापुराण का श्रवण जीवन को सफल बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
सावन माह में रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की आराधना और शिव महापुराण का श्रवण जीवन को सफल बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह बातें बिठूर, कानपुर से आए श्री श्याम भूषण जी महाराज ने नैनी में आयोजित शिव महापुराण अमृत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि शिव महापुराण भगवान भोलेनाथ की महिमा का विस्तृत वर्णन करने वाला पवित्र ग्रंथ है। सावन के पावन महीने में भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन, रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर शिव महापुराण का श्रवण किया। इस अवसर पर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने श्री श्याम भूषण जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में श्री राजा जी महाराज, हनुमान प्रसाद तिवारी जी महाराज, भाजपा नेता आलोक सिंह, बाबूजी यादव, डॉ. सुभाष कुशवाहा, पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ला, राणा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news naini prayagraj Devotees Naini Local News Religious Program Sanatan Dharma Naini news Religious News Spiritual Event Lord Shiva Rudrabhishek Shiv Puja Sawan Month Shiv Mahapuran Katha Shiv Mahapuran Amrit Katha Shiva Worship Prayagraj Religious News


Comments