नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नाले में निकासी का इंतजाम नहीं, जलभराव से व्यापारी और नागरिक परेशान
व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश
नैनी, प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान स्टेशन रोड, हनुमान नगर और मिर्जापुर रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के समय प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) द्वारा बनाए गए नाले अब क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों का आपस में सही तरीके से जुड़ाव नहीं होने और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश होते ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
स्टेशन रोड, जमुना नगर और मिर्जापुर रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में नालों की स्थिति खराब होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे जहां राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है, वहीं व्यापारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ ही नैनी व्यापार मंडल की ओर से भी पीडीए अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है।
इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान न होने से क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है।नैनी व्यापार मंडल के महामंत्री घनश्याम जायसवाल ने पीडीए अधिकारियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नालों की जल निकासी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां नाले क्षतिग्रस्त या अव्यवस्थित हैं, वहां उनका पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात जल निकासी व्यवस्था Drainage System civic issue नागरिक समस्या नैनी व्यापार मंडल Rainwater Logging नैनी जलभराव समस्या Naini Waterlogging प्रयागराज नाला व्यवस्था Prayagraj Drainage स्टेशन रोड जलभराव Station Road Issue मिर्जापुर रोड Mirzapur Road पीडीए लापरवाही PDA Negligence व्यापारियों की परेशानी Traders Problem Naini Traders Association बारिश में जलभराव


Comments