सीएमओ पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी , वार्ड में मरीजों एवं सरकार द्वारा प्रदत्त जन सुविधाओं का जाना हाल

महिला चिकित्सक की अनुपलब्धता पर जल्द सीएचसी को महिला चिकित्सक की विभाग से वार्ता कर तैनाती की बात और फर्जी सील संचालित अस्पताल के संचालक पर सख्त कार्रवाई की जायेगी - सीएमओ

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट ) 

दुद्धी /सोनभद्र -

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद सोनभद्र डॉक्टर रमेश कुमार मिश्रा का प्रथम आगमन हुआ । इस दौरान अस्पताल सभागार में आशा ,एनम , जीएनएम एवं चिकित्सकों के बीच दोपहर आगमन के उपरांत बैठक लिया। जिसमें 2 माह का आशाओं का वेतन भुगतान का लम्बित मामले का त्वरित निवारण किया। साथ ही सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाए जा रहे । विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी हकीकत स्टाफ से जाना और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना।

IMG-20260611-WA0039

रिहंदेश्वर धाम से कल्याण केन्द्र तक जयघोष के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब Read More रिहंदेश्वर धाम से कल्याण केन्द्र तक जयघोष के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

तत्पश्चात ब्लड बैंक पहुंचकर थैलेसीमिया कैंसर सिकल सेल एनीमिया और प्रसव के लिए मरीजों के प्रदान किए जाने वाले ब्लड के उपलब्धता की पड़ताल ब्लड बैंक अधिकारी से की । सीएचसी में आवश्यकताओं के सापेक्ष बल्ड की कमी के मद्देनजर जल्द ही ब्लड डोनेशन कैंप बड़े पैमाने पर लगाए जाने की बात कही । तदुपरांत वार्ड का निरीक्षण करने पहुँचे जहाँ मरीजों से सीधा संवाद कर वस्तु स्थिति को जाना ।

ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने मंडलायुक्त बस्ती से समस्त समाधान की उठाई मांग Read More ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने मंडलायुक्त बस्ती से समस्त समाधान की उठाई मांग

मीडिया को विभिन्न प्रश्नों के उत्तर के बयान में कहा कि अस्पताल के छत से पानी टपकने को गंभीरता पूर्वक त्वरित ठीक कराने व बड़े पैमाने पर जर्जर स्थिति के मद्देनजर एस्टीमेट बनवाकर टेंडर द्वारा काम कराने की बात कहीं। महिला चिकित्सक की अनुपलब्धता पर जल्द सीएचसी को महिला चिकित्सक की विभाग से वार्ता कर तैनाती की बात और फर्जी सील संचालित अस्पताल के संचालक पर सख्त कार्रवाई की बात कहीं। एक सफाई कर्मचारी के भरोसे चल रहे अस्पताल पर जल्द अतिरिक्त सफाई कर्मचारी के तैनाती की बात कहीं। इस मौके पर डॉक्टर विनोद सिंह , डॉo वरुणा निधि , बी पी एम संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहें।

प्रथम प्रयास में नीट फतह: कृतिका दुबे ने 613 अंक और ऑल इंडिया 6567वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान Read More प्रथम प्रयास में नीट फतह: कृतिका दुबे ने 613 अंक और ऑल इंडिया 6567वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार