गोरखपुर गोरखनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुजरात से दबोचा गया दुष्कर्म का आरोपी,

एसएसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर चली सटीक रणनीति, छह महीने से फरार चल रहा था आरोपी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

ब्युरो एस एम त्रिपाठी

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह महीने से फरार आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस की सटीक रणनीति और सर्विलांस की मदद से वह कानून के शिकंजे में आ गया।

मामला अगस्त 2025 का है। थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को उसके रिश्ते के मामा का लड़का फिरोज पुत्र हस्मतुल्लाह, निवासी भैरोगंज जनपद पश्चिमी चंपारण, बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को तीन माह तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, जबरन एक मौलाना के माध्यम से निकाह भी करा दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने तेजतर्रार उपनिरीक्षक आदित्य कुमार पांडेय को आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी। सर्विलांस टीम और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार तकनीकी और मैनुअल इनपुट जुटाए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन गुजरात में ट्रेस हुई।

अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के प्रकरण में 10,000 रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार Read More अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के प्रकरण में 10,000 रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम गुजरात रवाना हुई और मालिया-हलवाड़ हाईवे स्थित मामा लुमिनेट्स एलएलपी, थाना मालिया मिलाना, जिला मोरबी (गुजरात) के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाई।

मेधा का महापर्व मुख्यमंत्री ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह, सम्मान समारोह में गूंजा शिक्षा, संस्कार और सफलता का संदेश Read More मेधा का महापर्व मुख्यमंत्री ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह, सम्मान समारोह में गूंजा शिक्षा, संस्कार और सफलता का संदेश

गोरखनाथ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला एवं बाल अपराध के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी

पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के रुपये कराए वापस Read More पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के रुपये कराए वापस

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार