सवारियां भरने को लेकर ऑटो चालकों में जमकर हुई मारपीट ,वीडियो वायरल

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया,

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
    हमीरपुर :–
                     कुरारा विकासखण्ड क्षेत्र के कुशमरा गांव में सवारियां भरने को लेकर दो ऑटो चालकों में जमकर मारपीट हुई ,जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।  दोनों चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों चालकों में जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सवारियां भरने को लेकर ऑटो चालकों में जमकर हुई मारपीट ,वीडियो वायरल

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों चालक एक-दूसरे पर हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सवारियां बैठाने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद उग्र हो गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें