Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देशभर में एक बार फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, खासकर राजधानी दिल्ली और अन्य राज्यों में। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण ओडिशा तट से टकराई डिप्रेशन प्रणाली अब राज्य के भीतरी इलाकों में पहुंच चुकी है और यह अगले 24 घंटों में कमजोर होकर एक वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया में बदल सकती है। इस सिस्टम के असर से पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, वर्षा की गतिविधियों में तेज़ी आएगी और महाराष्ट्र में 27 से 29 सितंबर तथा गुजरात में 28 से 30 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से उत्तर कोंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में 28 और 29 सितंबर को, दक्षिण गुजरात में 28 सितंबर को और सौराष्ट्र व कच्छ में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कोंकण और गोवा जैसे राज्यों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले 2-3 दिनों के लिए इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट भी संभावित है, जिससे भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। मॉनसून की वापसी हो चुकी है और तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 27 से 30 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि 27 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल Read More हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। IMD के अनुसार, 27 और 28 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रह सकता है।

बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल Read More बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल

बिहार का मौसम

बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, कुछ इलाकों में आज 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में 2 से 3 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी Read More राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम सामान्य रहेगा। अगले कुछ दिनों तक यहां किसी बड़े वर्षा अलर्ट की संभावना नहीं है। मौसम आमतौर पर शुष्क से आंशिक बादलों वाला रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान धीरे-धीरे गिरने लगेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें