नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
सोनहा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा न्यायालय भेजा
बस्ती। बस्ती जिले के थाना सोनहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय बस्ती भेज दिया
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनहा पुलिस टीम को यह सफलता मिली थाना सोनहा में दर्ज मु0अ0सं0-284/2026 धारा 87 137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रवि प्रकाश पुत्र राजकुमार को 27 नवंबर 2026 को करीब 11:45
बजे बैड़वा समय माता मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि प्रकाश पुत्र राजकुमार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम थुम्हवा पाण्डेय थाना रुधौली जनपद बस्ती के रूप में हुई है
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनहा जीवन त्रिपाठी उपनिरीक्षक शेखर प्रसाद साहनी हेड कांस्टेबल रामललित यादव तथा कांस्टेबल अभिमन्यु साहनी शामिल रहे
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया
#UPPolice #LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #LegalAction #SwatantraPrabhat #Basti #BastiNews #UttarPradeshNews #BastiPolice #WantedAccused #PoliceArrest #UttarPradeshPolice #PoliceAction #ArrestedAccused #BNS #CrimeUpdate #BastiCrime #CriminalArrest #PoliceOperation #MinorGirlCase #MissingGirlCase #Rudhauli #SohnaPolice #Sohna


Comments