आगजनी की घटना में अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

गोल्हौरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर) ।
 
गोहौरा थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद  न्यायालय रवाना कर दिया।
 
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना गोल्हौरा क्षेत्र के ग्राम सेखुई में आगजनी की घटना के संबंध में 27 नवंबर 2026 को मु0अ0सं0 104/2026 धारा 326(g) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी इटवा राजकुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 नवंबर 2026 को अभियुक्त इन्द्रबली उर्फ मुकेश उर्फ झिन्ना पुत्र विदेशी, निवासी ग्राम सेखुई, थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र लगभग 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी बरांव मोड़ के पास से की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र एवं कांस्टेबल अमरेन्द्र कुशवाहा शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें