मैरिको ने शुरू किया ‘निहार शांति मज़बूती की पाठशाला’ का नया अध्याय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
राजधानी लखनऊ में मैरिको लिमिटेड ने गुरुवार को लखनऊ में अपनी प्रमुख शिक्षा-केंद्रित सीएसआर पहल के नए स्वरूप ‘निहार शांति मज़बूती की पाठशाला’ का अनावरण किया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मैरिको लिमिटेड ने गुरुवार को लखनऊ में अपनी प्रमुख शिक्षा-केंद्रित सीएसआर पहल के नए स्वरूप ‘निहार शांति मज़बूती की पाठशाला’ का अनावरण किया। पहले यह पहल ‘पहल निहार शांति पाठशाला फनवाला’ के नाम से जानी जाती थी। इस अवसर पर पहल के नए मैस्कॉट ‘शांति दीदी’ को भी पेश किया गया। शांति दीदी को बच्चों की एक मित्रवत मार्गदर्शक और भरोसेमंद साथी के रूप में परिकल्पित किया गया है,
जो सीखने की प्रक्रिया को और अधिक रोचक और सहज बनाएंगी। कार्यक्रम में उप निदेशक, एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस), महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. अनुपमा शांडिल्य, उप निदेशक ज़फर खान, 140 से अधिक लाभार्थी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान समारोह में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने और NIPUN भारत के उद्देश्यों को साकार करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। क्या बोले मैरिको के अधिकारी मैरिको लिमिटेड के चीफ लीगल ऑफिसर एवं ग्रुप काउंसल तथा सीएसआर कमेटी के सचिव अमित भसीन ने कहा, “मैरिको में हमारा मानना है
कि सशक्त भविष्य की नींव मजबूत बुनियाद पर रखी जाती है। इस पहल के माध्यम से हमारा प्रयास है कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता और गणितीय कौशल के साथ-साथ आत्मविश्वास, जिज्ञासा और दृढ़ता भी विकसित हो।” 1.26 लाख शिक्षक प्रशिक्षित, 12.69 लाख छात्र लाभान्वित बताया गया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 1.26 लाख से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और लगभग 12.69 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है। नई पहचान के साथ यह पहल ‘मज़बूत फैसलों से बनता है मज़बूत भविष्य’ के विश्वास को आगे बढ़ाएगी।
#SwatantraPrabhat #Lucknow #EducationNews #BasicEducation #UttarPradeshNews #LucknowNews #StudentDevelopment #AnganwadiWorkers #Anganwadi #WomenAndChildDevelopment #ICDS #TeacherTraining #NipunBharat #ChildEducation #EducationInitiative #Marico #NiharShanti #NiharShantiMazbootiKiPathshala #CSRInitiative #EducationCSR #EarlyChildhoodEducation #Literacy #NumeracySkills #SocialImpact #CSRNews


Comments