युद्ध समुद्री अभियंताओं के लिए एक चुनौती वर्तमान परिदृश् विषय पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी. सिंह, अध्यक्ष, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने वर्तमान समय में समुद्री अभियंताओं के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनांक: 28 नवंबर 2026 द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा दिनांक 28 नवंबर, 2026 को इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में “War: A Challenge for Marine Engineers Present Day Scenario” (युद्ध: समुद्री अभियंताओं के लिए एक चुनौती वर्तमान परिदृश्य) विषय पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी. सिंह, अध्यक्ष, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने वर्तमान समय में समुद्री अभियंताओं के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों, आधुनिक युद्ध तकनीकों तथा समुद्री सुरक्षा के बदलते परिदृश्य में समुद्री अभियांत्रिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इं. हरि शंकर मौर्य, मरीन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एवं भारतीय नौसेना तथा मर्चेंट नेवी के पूर्व इलेक्ट्रिकल ऑफिसर ने व्याख्यान प्रस्तुत किया।
उन्होंने युद्धकालीन परिस्थितियों में समुद्री अभियंताओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों, नौसैनिक अभियानों में समुद्री अभियांत्रिकी की भूमिका तथा समुद्री जहाजों की सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं संचालन क्षमता बनाए रखने में विद्युत प्रणालियों और तकनीकी विशेषज्ञता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक युद्ध तकनीकों एवं तकनीकी विकास के समुद्री अभियांत्रिकी पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक इं. फौद सिद्दीकी ने मुख्य वक्ता इं. हरि शंकर मौर्य का परिचय देते हुए उनके व्यावसायिक अनुभव, तकनीकी विशेषज्ञता तथा भारतीय नौसेना एवं मर्चेंट नेवी में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित अभियंताओं एवं प्रतिभागियों ने समुद्री अभियांत्रिकी, समुद्री सुरक्षा, नौसैनिक अभियानों तथा आधुनिक युद्ध के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इस व्याख्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को वर्तमान समुद्री परिदृश्य में समुद्री अभियंताओं की बदलती भूमिका एवं जिम्मेदारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम का समापन संस्था के मानद सचिव इं. एन.के. निषाद द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता, संयोजक, उपस्थित अभियंताओं एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
#SwatantraPrabhat #Lucknow #UttarPradeshNews #LucknowNews #LucknowEvents #MaritimeSecurity #TechnicalLecture #EngineersIndia #EngineeringProfessionals #InstitutionOfEngineers #EngineeringEvent #MarineEngineering #MarineEngineers #MarineSafety #NavalEngineering #IndianNavy #MerchantNavy #WarAndTechnology #ModernWarfare #MarineTechnology #ElectricalEngineering #EngineeringExperts #TechnicalSeminar #MarineSecurity #NavalOperations


Comments