नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
करैली में निर्माण सामग्री चोरी और मारपीट में, पूर्व सपा विधायक के बेटे समेत तीन पर FIR
प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र में जमीन से निर्माण सामग्री गायब होने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र में जमीन से निर्माण सामग्री गायब होने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अहमद अब्सार के अनुसार, 22 नवंबर को उन्होंने अपनी करीब 600 वर्ग गज जमीन की सफाई कराने के लिए मजदूर लगाए थे। जमीन पर पांच बोरी सीमेंट, लोहे का गेट, सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री रखी हुई थी।
पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 3:30 बजे जब वह जमीन पर पहुंचे तो निर्माण सामग्री गायब मिली। मामले की जानकारी लेने के लिए पूछताछ करने पर इमरोज अहमद, तारिक जमाल पुत्र शाहिद जमाल और कैफी खान के मौजूद होने की बात सामने आई।
अहमद अब्सार का आरोप है कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने 25 नवंबर 2026 को करैली थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
swatantra prabhat prayagraj news UP police news prayagraj crime news prayagraj breaking news uttar pradesh crime news FIR registered police investigation Land Dispute Case Law and Order UP Kareli Police Station local crime news Assault Case Prayagraj crime report UP Death Threat Case Property Dispute Uttar Pradesh #PrayagrajNews Land Dispute Prayagraj Construction Material Theft Cement Theft Case Iron Gate Theft Building Material Theft Illegal Theft Case Kareli News Prayagraj Latest Update


Comments