नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिक्किम में तैनात ITBP जवान की मौत, मदारपुर गांव में पसरा मातम
प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी ITBP जवान अनिल कुमार पाल (30) की सिक्किम में मौत हो गई। दीपावली के दिन से लापता जवान का शव मंगलवार को सिक्किम के जंगल में मिला
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी ITBP जवान अनिल कुमार पाल (30) की सिक्किम में मौत हो गई। दीपावली के दिन से लापता जवान का शव मंगलवार को सिक्किम के जंगल में मिला। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
अनिल कुमार पाल, पुत्र जवाहर लाल पाल, ITBP की 11वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग सिक्किम में थी। दीपावली से उनके लापता होने के बाद सेना द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चला
या जा रहा था। मंगलवार को उनका शव जंगल में बरामद किया गया।
अनिल कुमार पाल के परिवार में पत्नी अल्पना और एक बेटा-बेटी हैं। वह चार भाइयों में इकलौते भाई थे और परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे। उनके पिता का भी पहले ही निधन हो चुका था। जवान की मौत से पत्नी, मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, अनिल कुमार पाल का पार्थिव शरीर गुरुवार देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
swatantra prabhat prayagraj news UP News Today prayagraj breaking news uttar pradesh news prayagraj latest news Tharwai News Indian Army News #PrayagrajNews ITBP Soldier Anil Kumar Pal Sikkim News ITBP Soldier Death Missing Soldier Soldier Found Dead Sikkim Forest News Madarpur Village ITBP 11th Battalion Soldier Family News Anil Kumar Pal Death Sikkim Soldier News Indian Paramilitary Forces Soldier Martyr News Defence News India Military News India Soldier Funeral News


Comments