नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर
प्रयागराज से रहा है पुराना नाता
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो चीफ प्रयागराज ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। प्रयागराज से उनका पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने वर्ष 2012 में एसएसपी कुंभ के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद एसएसपी इलाहाबाद तथा डीआईजी/एसएसपी इलाहाबाद के पद पर भी सेवाएं दीं।
अगस्त 2018 में मोहित अग्रवाल को आईजी रेंज प्रयागराज बनाया गया। इसी दौरान जनवरी से मार्च 2019 तक आयोजित महाकुंभ में सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में रही। इस दौरान पुलिस की व्यवस्थाओं की व्यापक सराहना हुई थी।
तीन दशक का प्रशासनिक अनुभव
1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल करीब तीन दशक से पुलिस सेवा में हैं। उन्होंने प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों में एसपी, एसएसपी, डीआईजी, आईजी और एडीजी स्तर की जिम्मेदारियां निभाई हैं। प्रयागराज आने से पहले वह वाराणसी के पुलिस कमिश्नर के रूप में भी कार्यरत रहे।
शहर और चुनौतियों से परिचित
प्रयागराज में लंबे समय तक कार्य कर चुके मोहित अग्रवाल शहर की भौगोलिक, सामाजिक और अपराध संबंधी परिस्थितियों से परिचित हैं। माफिया पर कार्रवाई, भूमि विवाद, संगठित अपराध, साइबर अपराध, ट्रैफिक प्रबंधन और बड़े धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने में उनके अनुभव का लाभ प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट को मिलने की उम्मीद है।
swatantra prabhat uttar pradesh police prayagraj news prayagraj latest news senior ips officer police administration Prayagraj Police News Law and Order UP Uttar Pradesh Breaking News up government news cyber crime control Prayagraj Police Commissionerate Police Leadership New Police Commissioner Prayagraj Traffic Management Prayagraj Mahakumbh Security Mohit Agarwal IPS UP Police Transfer IPS Officer 1997 Batch Mohit Agarwal Appointment Former Varanasi Police Commissioner Kumbh Mela 2019 Crime Control Uttar Pradesh Mafia Action UP #MohitAgarwal #PrayagrajNews


Comments