दिवाली पर जगमगाएंगे गांव, 57,694 ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

मंदिरों, पूजा स्थलों और जलाशयों के घाटों की होगी विशेष सफाई, डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। दीपावली के त्योहार को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए योगी सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश की सभी 57,694 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई और जनसुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। अभियान के तहत त्योहार से पहले, आयोजन के दौरान और उसके बाद भी सफाई व्यवस्था जारी रहेगी। ग्राम पंचायतों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंदिरों से लेकर घाटों तक होगी विशेष सफाई

दीपावली के मद्देनजर गांवों के शिवालयों, देवी मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। मंदिर परिसरों के साथ आसपास के रास्तों और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखा जाएगा। इसके अलावा नदियों, तालाबों, पोखरों और अमृत सरोवरों के घाटों पर सफाई के लिए विशेष टीमें लगाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग

प्रदेश की नौ चीनी मिलों में पेराई शुरू, 33 ने जारी किया गन्ना इंडेंट Read More प्रदेश की नौ चीनी मिलों में पेराई शुरू, 33 ने जारी किया गन्ना इंडेंट

स्वच्छता अभियान के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर भी जोर दिया जाएगा। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जलभराव वाले स्थानों और कूड़े के ढेरों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। चिह्नित क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। जलभराव की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने को भी कहा गया है।

परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण का पाठ Read More परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

आरआरसी केंद्रों पर एकत्र होगा त्योहार का कचरा

धनतेरस पर 1.42 करोड़ बच्चों की थाली में परोसा गया हलवा, यूपी के 1.33 लाख विद्यालयों में विशेष आयोजन Read More धनतेरस पर 1.42 करोड़ बच्चों की थाली में परोसा गया हलवा, यूपी के 1.33 लाख विद्यालयों में विशेष आयोजन

दीपावली आयोजन के बाद निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में स्थापित आरआरसी (कचरा संग्रहण केंद्रों) का उपयोग किया जाएगा। सभी सार्वजनिक स्थलों और आयोजन क्षेत्रों से कचरा एकत्र कर निर्धारित केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य त्योहार के बाद भी गांवों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना है।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

त्योहार के दौरान लोगों की आवाजाही वाले स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों को हैंडपंप चालू रखने और पानी की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। सफाई मशीनों और अतिरिक्त श्रमिकों की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायतें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का उपयोग कर सकेंगी।

जिला स्तर पर होगी अभियान की निगरानी

निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने बताया कि अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जिला पंचायत राज अधिकारियों और मंडलीय उपनिदेशकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम पंचायतों में संचालित सफाई अभियान, घाटों की व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। अभियान की प्रगति संबंधी समेकित रिपोर्ट प्रतिदिन शासन को भेजी जाएगी। सरकार का प्रयास है कि दीपावली के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं बेहतर बनी रहें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें