यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत पर मुफ्त मेडिकल कैंप, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
कानपुर। पूर्व शहर काजी स्वर्गीय हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद आलम रजा खां नूरी के छठे सालाना यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत के अवसर पर गुरुवार को ओमपुरवा, चकेरी रोड स्थित बड़ी मस्जिद (मस्जिद शहर काजी) के सामने निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में सैकड़ों मरीजों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
मेडिकल कैंप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी कानपुर हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही ने की। कैंप का आयोजन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद खान (एमबीबीएस, एमडी, मनोचिकित्सक) की निगरानी एवं सरपरस्ती में किया गया।
शिविर में दांतों की जांच के लिए डॉ. कबीर अहमद (बीडीएस) तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉ. शोएब अख्तर (जनरल फिजिशियन) ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं, शमा ब्लड कलेक्शन सेंटर की ओर से मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच निःशुल्क की गई।
कार्यक्रम संयोजक एवं नायब शहर काजी कानपुर कारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी ने चिकित्सकों और अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर तथा गुलपोशी कर स्वागत किया। उन्होंने शिविर में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व शहर काजी कानपुर ने स्वर्गीय मौलाना आलम रजा खां नूरी के लिए इसाले सवाब किया और उनके बुलंद दर्जात के लिए दुआ की।
इस अवसर पर डॉ. आरए रहमानी, नदीम सिद्दीकी, समाजसेवी अनवर हुसैन, मोहम्मद असगर, हाफिज मकसूद आलम कादरी, मौलाना अली शेर खान, अखलाक अहमद डेविड, महबूब आलम खान, इस्लाम चिश्ती, कारी मोहम्मद जमील, हाफिज आदिल और हाफिज कलीम अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SocialService #HealthCamp #FreeMedicalCamp #PublicHealth #Healthcare #FreeHealthCheckup #MedicalServices \#KanpurNews #FreeMedicalTreatment #KanpurMedicalCamp #KanpurCityQazi #AlamRazaKhanNoori #MaulanaAlamRazaKhan #SuhailAkhtarAnsari #MuftiMohammadSaqib #DrKaleemAhmedKhan #DrKabirAhmed #DrShoaibAkhtar #DentalCheckup #BloodPressureCheckup #DiabetesCheckup #OmpurwaKanpur


Comments