रबी फसल की बुआई में. नैनो डीएपी से शोधन कर बुआई करें। इससे शीघ्र एवं स्वस्थ अंकुरण होगा। मुकेश तिवारी

 ग्राम खानपुर डांडी, विकासखंड प्रतापपुर, जनपद प्रयागराज में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन  किया गया ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज 
 
 
 ग्राम खानपुर डांडी, विकासखंड प्रतापपुर, जनपद प्रयागराज में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन  किया गया ।
 
 
 इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए मुकेश तिवारी , प्रभारी, प्रशिक्षण ने किसानों को इफको के  नैनो उर्वरको के रबी की बोये जाने वाली फसलों मे प्रयोग के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान रबी फसल की बुआई में प्रति किलो बीज में 5दिनांक 05/11/26, बृहस्पतिवार को ग्राम खानपुर डांडी, विकासखंड प्रतापपुर, जनपद प्रयागराज में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन  किया गया । इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए मुकेश तिवारी , प्रभारी, प्रशिक्षण ने किसानों को इफको के  नैनो उर्वरको के रबी की बोये जाने वाली फसलों मे प्रयोग के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान रबी फसल की बुआई में प्रति किलो बीज में 5 एम.एल. नैनो डीएपी से शोधन कर बुआई करें। इससे शीघ्र एवं स्वस्थ अंकुरण होगा।  उन्होंने सभी कृषकों से मृदा परीक्षण के आधार पर  खेतों में उर्वरकों के प्रयोग की अपील की। 
 
इसी क्रम में राजेश कुमार सिंह प्रभारी आई. आर. डी. पी. ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए  जैव उर्वरक व जैव अपघटक के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने  अपील की कि किसान भाई अपने खेतों में पराली को जलाएं ना बल्कि जैव अपघटक के प्रयोग से उसको खेत में ही अपघटित कर खाद बना ले । 
 
इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को प्रोत्साहित  एवं उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु दराती का  निःशुल्क वितरण किया गया,। सभा की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक राम जनक पटेल ने क्षेत्र में कृषि एवं कृषको के लिए कारडेट द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की, उन्होंने ने धान की फसल में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के प्रयोग के अपने अनुभव साझा किये।
 
 कार्यक्रम मे लालती देवी, सुमन देवी , उर्मिला देवी मगल इंद्रासेन सतीश गौड़ रणजीत पटेल,   नारायण मिश्र , महेंद्र यादव, अंकित कुमार पटेल शिव प्रकाश पटेल, लल्लन यादव यादव , चंद्र भूषण तिवारी , सूबेदार सहित भारी संख्या में कृषक मौजूद रहे।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें