नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
टूण्डला में श्रद्धा और विधि-विधान से मनाई गई गोवर्धन पूजा, गौवंशों को खिलाया गुड़ और केला
विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने किया श्री गिरिराज महाराज का पूजन, गौसेवा को बताया सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला।
अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर नगर की अस्थाई गौशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे टूण्डला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने श्री गिरिराज महाराज का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद आरती एवं परिक्रमा कर गौवंशों को गुड़ और केले खिलाए गए।
इस अवसर पर विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। तभी से ब्रज क्षेत्र सहित पूरे देश में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाई जाती है।
उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी गौशालाओं में गोवर्धन पूजा आयोजित कराने के लिए पशुधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में प्रदेशभर की गौशालाओं में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन लोकेंद्र सिंह पोनियां, प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्येंद्र निगम, एडवोकेट सीताराम, सचिन जैन, महेशपाल सिंह, जितेंद्र पचौरी, सुधांशु पचौरी, पवन शर्मा, प्रदीप पाठक, कुलदीप पोनियां, हृदय राघव, सुधीर कुमार सिंह, विनोद चौधरी बाबा, एडवोकेट हरिओम शर्मा, रिंकू राघव, आकाश शर्मा, मनोज भीलवा, नरेंद्र कुमार चक एवं गौसेवक राजा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Comments