करमा ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अनमोल सिंह कुशवाहा और आकाश ने मारी बाजी

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग में 50 बच्चों ने लिया प्रतिभाग, खंड शिक्षा अधिकारी ने बढ़ाया उत्साह

राजेश तिवारी Picture
Published On

करमा (सोनभद्र) संवाद। करमा ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ के कक्षा चार के छात्र अनमोल सिंह कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कम्पोजिट विद्यालय लोहरा की अमृता द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ के अमन तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बैड़ाड़ के कक्षा आठ के छात्र आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आर्यन मौर्य द्वितीय तथा कम्पोजिट विद्यालय टिकुरिया के शुभांशु तृतीय स्थान पर रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं बौद्धिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग Read More अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

इस अवसर पर जिला खेल शिक्षक अनवर हुसैन, ब्लॉक खेल शिक्षक अरुण कुमार सिंह, एआरपी राजकुमार मौर्य, दिनेश कुमार सिंह सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आरसेटी में दिव्यांगजनों का 10 दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न Read More आरसेटी में दिव्यांगजनों का 10 दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें