गोरखपुर :हादसे में घायल छांगुर ने तोड़ा दम, मुआवजे की मांग पर डेढ़ घंटे जाम रहा गोला का चंद चौराहा

एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर माने परिजन, बड़हलगंज, उरुवा और गगहा समेत कई थानों की पुलिस रही तैनात**

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्ट- बृजनाथ तिवारी ( ग़ोला तहसील प्रभारी)

गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला उपनगर के चंद चौराहे के पास रामजानकी मार्ग पर निर्माण कार्य में लगी लेवलर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय छांगुर सोनकर की सोमवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार शाम करीब 7:30 बजे चंद चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम की सूचना पर गोला कोतवाल सीपी पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम गोला मनीष कुमार, सीओ दरवेश कुमार और नायब तहसीलदार जयप्रकाश भी पहुंचे। इसके अलावा बड़हलगंज, उरुवा और गगहा समेत आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों और परिजनों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया।

परिजन मृतक के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम मनीष कुमार ने शासन से मिलने वाली सहायता दिलाने, परिवार के सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने, मशीन के संबंध में मुकदमे की कार्रवाई आगे बढ़ाने तथा संबंधित कंपनी से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव को चौराहे से हटाकर अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा छह नवंबर को सोनभद्र में करेंगे भ्रमण Read More राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा छह नवंबर को सोनभद्र में करेंगे भ्रमण

### गुरुवार रात हुआ था हादसा

कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर की सुहानी को चैंपियनशिप मिला Read More कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर की सुहानी को चैंपियनशिप मिला

गोला उपनगर के खटिकना मोहल्ला निवासी छांगुर सोनकर पुत्र स्वर्गीय हरिलाल गुरुवार देर रात एक मित्र के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान चंद चौराहे से करीब 100 मीटर पश्चिम उरुवा रोड की तरफ फल मंडी के पास रामजानकी मार्ग निर्माण में लगी भारद्वाज यूनिबिल्ड कंपनी की कैटरपिलर लेवलर मशीन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें पहले गोला के निजी अस्पताल, फिर बड़हलगंज और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई।

शक्तिफार्म में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ जारी, प्रशासन रोकने में नाकाम Read More शक्तिफार्म में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ जारी, प्रशासन रोकने में नाकाम

निर्माण स्थल की सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर भारी मशीनों के संचालन और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त संकेतक, सुरक्षा घेरा और चेतावनी के इंतजाम होने चाहिए, ताकि राहगीरों की जान जोखिम में न पड़े। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के संबंध में मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

Post Comments

Comments