घाटमपुर में बीमारी से परेशान युवक ने पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर दी जान

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
घाटमपुर सर्किल क्षेत्र अंतर्गत रेउना थाना क्षेत्र के गडाथा गांव में मंगलवार देर शाम 30 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला,, ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी,, युवक अविवाहित था,, और मज़दूरी करके परिवार का ख़र्च चलाता था,, परिजनों के मुताबिक उनका कई साल से कानपुर के एक मानसिक अस्पताल में इलाज चल रहा था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेसिक टीम को बुला कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है,,
 
गडाथा गांव निवासी सुशील सखवार 30 वर्ष पुत्र राजनारायण मजदूरी करते थे,,वह अपनी मां साबित्री देवी और दो भाइयों संजय,और संतोष के साथ रहते थे,, मंगलवार देर शाम गांव के किनारे खेत में उनका शव पेड़ पर लटका मिला,, ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे रेउना थाना प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुला कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए,, इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,, सुशील का मां साबित्री देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे का कई साल से कानपुर के एक मानसिक अस्पताल में इलाज चल रहा था,,
 
बीमारी के चलते वह परेशान रह रहा था,, परिवार के लोग उसे समझाते भी थे,, घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है,,रेउना थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज राजपूत ने बताया कि युवक का कई साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था,, पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें