माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ, योगी सरकार में परंपरागत शिल्प को आधुनिक तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

मंत्री राकेश सचान ने खादी भवन में किया शुभारंभ, पिछले वर्ष पांच करोड़ रुपये से अधिक की हुई थी बिक्री

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। प्रदेश की पारंपरिक माटीकला को बढ़ावा देने और कारीगरों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को खादी भवन में माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर महोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने इस वर्ष पिछले साल की बिक्री का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में पांच कारीगरों को विद्युत चालित चाक, दो को पगमिल मशीन और मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना की एक लाभार्थी को दो लाख रुपये के बैंक ऋण का चेक दिया गया।

माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ, योगी सरकार में परंपरागत शिल्प को आधुनिक तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मिट्टी के दीये, खिलौने, मूर्तियां और बर्तन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। सरकार पारंपरिक शिल्प को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़कर कारीगरों की आजीविका मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

48,048 कारीगर परिवार चिह्नित

केशरी, छित्रवलिया व हुस्सेपुर में धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस Read More केशरी, छित्रवलिया व हुस्सेपुर में धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस

प्रदेश में माटीकला को बढ़ावा देने के लिए 19 जुलाई, 2018 को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड का गठन किया गया था। बोर्ड के माध्यम से अब तक 48,048 कारीगर परिवारों को चिह्नित किया जा चुका है। कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 39,468 कारीगरों को मिट्टी निकासी के पट्टे आवंटित किए गए हैं।

दिसंबर तक लोकार्पण के लिए तैयार हों पर्यटन की सभी स्वीकृत परियोजनाएं : जयवीर सिंह Read More दिसंबर तक लोकार्पण के लिए तैयार हों पर्यटन की सभी स्वीकृत परियोजनाएं : जयवीर सिंह

माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ, योगी सरकार में परंपरागत शिल्प को आधुनिक तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सिताबदियारा निवासी पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह ने भोजपुरी समाज सेवा समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की Read More राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सिताबदियारा निवासी पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह ने भोजपुरी समाज सेवा समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की

कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के तहत अब तक 18,432 विद्युत चालित चाक और 675 पगमिल मशीनें वितरित की गई हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2,740 अतिरिक्त विद्युत चालित चाक और 300 पगमिल मशीनें वितरित करने का लक्ष्य है। इसके अलावा मूर्ति निर्माण के लिए 603 जोड़ी पीओपी डाई, पेंटिंग के लिए 31 मशीनें और दीये बनाने के लिए 81 मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

स्वरोजगार और प्रशिक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत पिछले सात वर्षों में 1,333 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कराकर माटीकला इकाइयां स्थापित कराई गई हैं। मार्च 2027 तक 300 अतिरिक्त इकाइयां स्थापित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी अवधि में 18,432 लाभार्थियों को आधुनिक उपकरण संचालन, 1,333 को उद्यम संचालन और 7,836 को शिल्पकारी का प्रशिक्षण दिया गया है।

माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ, योगी सरकार में परंपरागत शिल्प को आधुनिक तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

कारीगरों को साझा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पीलीभीत, रामपुर, कन्नौज, अमरोहा, बाराबंकी, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमेठी, बरेली और जालौन सहित 10 जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि माटीकला महोत्सव कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर देता है। पिछले वर्ष महोत्सव में पांच करोड़ रुपये से अधिक के उत्पाद बिके थे। इस बार भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। मिट्टी के कुल्हड़, घड़े, सुराही और दीयों जैसे पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देकर स्थानीय कारीगरों की आय बढ़ाने और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ, योगी सरकार में परंपरागत शिल्प को आधुनिक तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

महोत्सव के शुभारंभ पर लखनऊ के शिवा प्रजापति, राम खेलावन, नन्हा, अजय और गायत्री को विद्युत चालित चाक तथा रमेश कुमार और दिलीप कुमार को पगमिल मशीन प्रदान की गई। वहीं, डालीगंज के मुंशीगंज निवासी श्रेया को मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत दो लाख रुपये के ऋण का चेक दिया गया।

कार्यक्रम में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर और उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें