प्रदेश की नौ चीनी मिलों में पेराई शुरू, 33 ने जारी किया गन्ना इंडेंट

पेराई सत्र 2026-27 का आगाज, दीपावली से पहले 24 और मिलों के संचालन की तैयारी; गेहूं की बोआई के लिए समय से खाली होंगे किसानों के खेत

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। प्रदेश की नौ चीनी मिलों ने गन्ना पेराई शुरू कर दी है, जबकि 33 मिलों ने किसानों से गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। सरकार का प्रयास है कि सभी चीनी मिलों का संचालन समय से शुरू हो, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी न हो और गेहूं की बोआई के लिए खेत समय से खाली हो सकें।

गन्ना विकास विभाग के अनुसार, पेराई शुरू करने वाली नौ चीनी मिलों में एक सहकारी क्षेत्र और आठ निजी क्षेत्र की हैं। इनमें सहारनपुर परिक्षेत्र की तीन, मेरठ की एक, मुरादाबाद की दो और लखनऊ परिक्षेत्र की तीन चीनी मिलें शामिल हैं।

विभाग ने बताया कि प्रदेश की अन्य चीनी मिलों ने भी पेराई शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इनमें से 24 मिलों ने गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। इनका संचालन दीपावली से पहले शुरू होने का प्रस्ताव है। शेष चीनी मिलें दीपावली के बाद पेराई कार्य शुरू करेंगी।

क्रय केंद्रों पर व्यवस्था पूरी करने के निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से बदली ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तस्वीर Read More स्वयं सहायता समूहों से बदली ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तस्वीर

गन्ना विकास विभाग ने सभी चीनी मिलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने आवंटित गन्ना क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल पूरी करें। साथ ही निर्धारित समय पर संचालन शुरू करना सुनिश्चित करें, जिससे किसानों को गन्ना आपूर्ति और भुगतान संबंधी प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जनगणना 2027 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू Read More जनगणना 2027 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू

चीनी मिलों के समय से संचालन से किसानों को गन्ने की कटाई के बाद खेत खाली करने में मदद मिलेगी। इससे वे आगामी गेहूं की फसल की बोआई समय पर कर सकेंगे।

अयोध्या में जलने वाला हर दीप प्रदेश की समृद्धि और विकास का प्रतीक: योगी Read More अयोध्या में जलने वाला हर दीप प्रदेश की समृद्धि और विकास का प्रतीक: योगी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें