फीचर्ड
राजनीति
भारत
ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर बनाने वाले कारीगरों व लाइट के कारीगरों का हनुमान मंदिर समिति ने किया सम्मानित
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला में ऑपरेशन सिंदूर पर बने पंडाल और लाइट लगाने वाले कारीगरों को अंग वस्त्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां का पंडाल ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर बनाया गया था और विद्युत लाइटों से पंडाल में चार-चांद लगाने वाले अर्जुन लाइट व पंडाल के कारीगर देवी प्रसाद के साथ उनकी पूरी टीम को रामलीला समिति के संयोजक दिनेश प्रताप सिंह 'दिन्नू' व मंदिर समिति की व्यवस्थापक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने सम्मानित व पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा की 1997 से मां की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पंडाल भक्तों द्वारा सजाया जाता है। इस बार भी ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया था। आस्था के ओवर ब्रिज पर भक्त चलकर माता वैष्णो देवी की गुफा में ठंडे-ठंडे पानी से होकर गुफा में सबसे पहले श्री गणेश भगवान,फिर हनुमान जी महाराज के बाद रामेश्वरम की मोती से बनी मां की प्रतिमा का भक्तगण दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण कर रहे थे। इस पंडाल के संरक्षक भगवान भोले नाथ, अध्यक्ष हनुमान जी महाराज, शंकर माता पार्वती जी स्वयं विराजमान होकर पंडाल में सभी भक्तों को आशीर्वाद दे रही थी। सभी कारीगरों को अंगवस्त्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजवीर, सचिन, विजय, शनि महाराज, धर्मेंद्र चौरसिया, सोनू महाराज, अमन गुप्ता, राकेश कुमार, आदर्श कुमार, विवेक यादव, सिद्धार्थ आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
pratapgarh news प्रतापगढ़ समाचार रामलीला समिति Religious Festival Uttar Pradesh चिलबिला हनुमान मंदिर Roshanlal Umarvaishya रोशनलाल उमरवैश्य #SwatantraPrabhat Durga Puja Pandal भक्तों की आस्था ऑपरेशन सिंदूर थीम पंडाल मां दुर्गा पंडाल सजावट कारीगरों का सम्मान समारोह अर्जुन लाइट देवी प्रसाद कारीगर दिनेश प्रताप सिंह दिन्नू मंदिर समिति चिलबिला माता वैष्णो देवी गुफा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल अंगवस्त्र और शील्ड सम्मान धार्मिक आयोजन प्रतापगढ़ Chilbila Hanuman Temple Operation Sindoor Theme Artisan Felicitation Ceremony Arjun Light


Comments