मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध पैथोलॉजी की शिकायत, कार्रवाई की मांग
ड्रमड़गंज क्षेत्र में कथित रूप से अवैध पैथोलॉजी संचालन का मामला, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
मीरजापुर।
मीरजापुर। ड्रमड़गंज क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित एक पैथोलॉजी/डायग्नोसिस सेंटर के खिलाफ मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना आवश्यक मानकों और वैध अनुमति के पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने की आशंका बनी हुई है।
Read More मानक के विपरीत बन रहा प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि संबंधित विभाग को पहले भी मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस लापरवाही के कारण अवैध संचालन लगातार जारी है और आम लोग परेशान हैं।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा यदि अनियमितता पाई जाए तो केंद्र का संचालन तत्काल बंद कराने की मांग की गई है।


Comments