डॉ.वीरेंद्र कुसुमाकर को 'अविरल काव्य गौरव' एवं प्रतिभा गुप्ता को 'अविरल काव्य गंगा' सम्मान मिला 

अविरल सेवा संस्थान के तत्वावधान में ‘सम्मान एवं काव्य समारोह’ का आयोजन संस्थान कार्यालय, लखनऊ में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ,‘ अविरल सेवा संस्थान के तत्वावधान में ‘सम्मान एवं काव्य समारोह’ का आयोजन संस्थान कार्यालय, लखनऊ में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। 
 
समारोह की अध्यक्षता लखनऊ नगर के प्रख्यात साहित्यिक विभूति डॉ. राम बहादुर मिसिर , मुख्य अतिथि डॉ. सर्वेश अस्थाना 'स्माइल मैन' ने की ,अति विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कथाकार महेंद्र भीष्म एवं  विशिष्ट अतिथि मुंबई से पधारे पत्रकार विनय शर्मा दीप रहे। समारोह का कुशल संचालन संस्थान के उपाध्यक्ष  हरिमोहन बाजपेयी ‘माधव’ एवं महासचिव डॉ.चन्द्र देव दीक्षित ‘चन्द्र’ ने किया।
 
आए हुए अतिथियों का स्नेहिल स्वागत संस्थान की अध्यक्ष डॉ. शोभा दीक्षित 'भावना' ने अपने हृदयग्राही वक्तव्य से किया।
समारोह का प्रारम्भ प्रतिभा गुप्ता की शानदार वाणी वन्दना से हुआ।
 
समारोह में साहित्यिक उपलब्धियों हेतु‌ प्रतिभा गुप्ता को *अविरल - काव्य गंगा * एवं डॉ. वीरेंद्र कुसुमाकर, प्रयागराज  को *अविरल - काव्य गौरव * द्वारा सम्मानित किया गया।
 
समारोह में डॉ. राम बहादुर मिश्रित,  डॉ.सर्वेश अस्थाना 'स्माइल मैन , महेंद्र भीष्म,  विनय शर्मा दीप,  डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर,प्रतिभा गुप्ता , डॉ. हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी, अरविंद रस्तोगी ,  डॉ. शोभा दीक्षित 'भावना',  हरी मोहन बाजपेई 'माधव', डॉ.चन्द्र देव दीक्षित 'चन्द्र' ,  डॉ. सुरभि सिंह, डॉ. तारिका सिंह, पीयूष त्रिपाठी पत्रकार,  रामराज भारती,पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव,विनय शर्मा दीप , प्रतिभा गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र कुसुमाकर , अमित श्रीवास्तव, विजय तन्हा , गीता पांडेय अपराजिता, प्रवीण पांडेय, के.आर.स्नेही जौनपुर , सच्चिदानंद तिवारी शलभ,राकेश कुमार गुप्ता, डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव प्रेम, धीरेंद्र सिंह जौनपुर, अंगद कुमार राही जौनपुर, डॉ सुधा मिश्रा, सुरेश चंद्र गुप्त 'श्याम' आदि स्वनामधन्य कवि -कवयित्रियों द्वारा अपने मनमोहक काव्य पाठ से कार्यक्रम को ऊंचाइयां दी ।
डॉ. राम बहादुर मिसिर के अध्यक्षीय उद्बोधन से काव्य गोष्ठी एक सशक्त, ज्ञानवर्धक साहित्यिक कार्यशाला में परिवर्तित हो गई।अंत में डा.सुधा मिश्रा ने सबका आभार व्यक्त किया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें