पंखे से साडी के सहारे लटकी मिली 20 वर्षीय युवती का शव
शिवनगर डिंड़ई थाना के पिपरादोयम गांव की घटना
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के शिवनगर डिंड़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरादोयम गांव मे सोमवार को सुबह दस बजे पंखे से साडी के सहारे लटकती हुई 20 वर्षीय युवती का शव मिला है। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की।
पिपरादोयम निवासी आंचल (20) पुत्री चन्द्रशेखर चौधरी सोमवार सुबह दस बजे कमरे में लगे पंखे से साडी के सहारे लटकी हुई मिली। बड़ी बहन अंशिका के अनुसार आंचल को चाय बनाने की बात कह कर अंशिका कुछ काम मे व्यस्त हो गई। करीब एक घंटे बाद छत से नीचे आकर जब वह चाय के लिए बुलाने लगी तो कोई आवाज नहीं आई और अन्दर से दरवाजा भी बंद था,इसकी जानकारी अंशिका ने अपनी मां कांति को दी। मां बेटी कई बार जोर लगा कर दरवाजा खोलने का प्रयास किये तब जाकर दरवाजा खुला तो पंखे से लटकी हुई आंचल को देखकर दोनों आवक रह गई। अंशिका ने 112 पर फोन करके सूचना दर्ज कराई और शिवनगर थाने पर भी पुलिस को सूचना दे दी। घटना के समय मृतका आंचल के पिता चन्द्रशेखर चौधरी तथा उसका 21 वर्षीय भाई रवि मुम्बई में हैं।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पता चलेगा।
uttar pradesh crime news संदिग्ध परिस्थितियों में मौत siddharthnagar news police investigation Breaking News Siddharthnagar उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज Postmortem Report local crime news शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा #SwatantraPrabhat ग्रामीण क्षेत्र की घटना मौत के कारणों की जांच पुलिस जांच पड़ताल सिद्धार्थनगर युवती की मौत शिवनगर डिंडई थाना पिपरादोयम गांव घटना आंचल चौधरी 20 वर्षीय युवती का शव सिद्धार्थनगर पुलिस जांच थानाध्यक्ष बृजेश सिंह शिवनगर पुलिस पिपरादोयम समाचार Shivnagar Dindai News Pipradom Village Aanchal Chaudhary


Comments