केशरी, छित्रवलिया व हुस्सेपुर में धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस

प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मेला, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के केशरी, छित्रवलिया और हुस्सेपुर गांवों में महावीरी अखाड़ा एवं झंडा जुलूस का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न गांवों से निकले जुलूस में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और पुलिस बल की मुस्तैदी के बीच महावीरी झंडा जुलूस एवं मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

जानकारी के अनुसार, फुचटी कला पंचायत के केशरी गांव से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया, जो केशरी बाजार स्थित महावीरी अखाड़े तक पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, रामपुर बिंदालाल पंचायत के छित्रवलिया और हुस्सेपुर पंचायत के हुस्सेपुर गांव से भी महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। इन गांवों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मेला, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

महावीरी झंडा जुलूस एवं मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एएसपी सह एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सह एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस बल की मुस्तैदी के बीच जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही।

मेले में बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने मेले में लगी दुकानों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठाया। धार्मिक आयोजन के साथ मेले में उत्सवी माहौल देखने को मिला।

सलमान खान ने पैपराजी को फिर दी नसीहत, बोले- इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो; करीना और रश्मिका ने भी बटोरी सुर्खियां Read More सलमान खान ने पैपराजी को फिर दी नसीहत, बोले- इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो; करीना और रश्मिका ने भी बटोरी सुर्खियां

इस अवसर पर फुचटी कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश राय उर्फ काका, विनय कुमार राय, सुबोध राय, लालबाबू गिरि, संजय गिरि, अशोक पाठक, लक्षमीकांत प्रसाद, बीडीसी पति अजीत प्रसाद, बिनोद प्रसाद, विकास कुमार गिरि, दिलीप पाठक, अधिवक्ता अभिमन्यु राय, शंकरदयाल शर्मा, हरेराम यादव, सरबजीत राय, बच्चा सिंह, मुन्ना मांझी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सरयू पार के खाटू श्याम धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ ध्वजारोहण, 22 फरवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ Read More सरयू पार के खाटू श्याम धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ ध्वजारोहण, 22 फरवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें