इटवा में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

इटवा नगर में रविवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेतृत्व में विजयदशमी उत्सव के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
इटवा (सिद्धार्थनगर) ।
 
इटवा नगर में रविवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेतृत्व में विजयदशमी उत्सव के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान से शुरू हुए इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अनुशासित कदमों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से निकले स्वयंसेवकों का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
 
रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक एकजुट होकर पथ संचलन के लिए निकले। भारत माता की जय के उद्घोष के बीच स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर संचलन किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। पथ संचलन के दौरान अनुशासन, संगठन और राष्ट्रसेवा का संदेश देखने को मिला। नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के बाद संचलन पुनः रामलीला मैदान पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी उत्सव के माध्यम से सामाजिक समरसता, एकता, संगठन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
 
इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक अवनीश, खंड कार्यवाह राकेश कुमार, नगर प्रचारक राधेश्याम जायसवाल, नंदलाल सोनी, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, अजय गुप्ता, कृष्णा मिश्रा, जयवर्धन तिवारी, मथुरा जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कुमार और अरुण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें