महर्षि वाल्मीकि को नमन किया - महासमिति

राजधानी लखनऊ में 26 अक्टूबर दिन सोमवार इंदिरा नगर आवासीय महासमिति ने जयंती के शुभ अवसर पर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया गया और उनके जीवन पर चर्चा की गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 26 अक्टूबर दिन सोमवार इंदिरा नगर आवासीय महासमिति ने जयंती के शुभ अवसर पर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया गया और उनके जीवन पर चर्चा की गई।
 
महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर परिवर्तन चौक पर स्थित प्रतिमा को नमन किया गया और भगवान राम के जीवन पर रामायण लिखने वाले कर्णधार महर्षि वाल्मीकि के जीवन गाथा पर चर्चा की गई और उनसे सीख ली गई यह भी प्रण किया गया कि ऐसे व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
 
जयंती के अवसर पर महासमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, युवा कर्मचारी नेता अमित कुमार शुक्ला, महेश वाल्मीकि, अंकित कश्यप,एवं अंकुर सिंह आदि ने नमन किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें