मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
भदोही। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत सोमवार को जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों, महिला बीट अधिकारियों और चौकियों ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस टीमों ने छेड़छाड़, उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही पाक्सो अधिनियम और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आपात स्थिति में सहायता के लिए 1090, 112, 181, 1076 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संचालित अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को बिना भय के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
hindi news uttar pradesh police Latest News Bhadohi News uttar pradesh news bhadohi police women empowerment women safety pocso act Women Rights Child Protection Public Awareness Campaign Cyber Security Public Safety Crime Prevention women helpline 1090 women safety campaign Mission Shakti UP cyber crime awareness Anti Romeo Squad Child Helpline 1098 women and child welfare School Safety legal rights awareness Police Outreach Program Government Welfare Schemes Police Awareness Campaign Girls Safety Emergency Helpline 112 Women Helpline 181 UP government helpline 1076 Mission Shakti Abhiyan Bhadohi Local News Mission Shakti Phase 6.0 Women Security Awareness Women Beat Officers Superintendent of Police Abhinav Tyagi Additional SP Shubham Agrawal Women Harassment Prevention Eve Teasing Prevention College Awareness Program


Comments