सोन पम्प नहर की ई-निविदा निरस्त, नहीं खुली वित्तीय निविदा
4,062.30 घन मीटर बालू-मोरम के निस्तारण के लिए मिली थीं तीन ऑनलाइन निविदाएं
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश
जनपद की ओबरा तहसील अंतर्गत ग्राम पटवध स्थित सोन पम्प नहर की तली में एकत्रित बालू-मोरम के निस्तारण के लिए आमंत्रित ई-निविदा को जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। निविदाओं की दरें प्रतिस्पर्धात्मक एवं संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राजस्व हित में यह निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सोन पम्प नहर के चैनेज 0.00 किलोमीटर से 3.00 किलोमीटर तक एकत्रित कुल 4,062.30 घन मीटर बालू-मोरम के निस्तारण के लिए अल्प अवधि में ई-निविदा आमंत्रित करने संबंधी सूचना जारी की गई थी। इसके क्रम में संबंधित क्षेत्र के लिए कुल तीन ऑनलाइन ई-निविदाएं प्राप्त हुईं।
प्राप्त निविदाओं की जांच के दौरान एक निविदादाता द्वारा मूल आवेदन शुल्क एवं अर्नेस्ट मनी (बयाना राशि) जमा नहीं किए जाने के कारण उसे अर्ह नहीं पाया गया। इस प्रकार केवल दो निविदादाता ही पात्र पाए गए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अर्ह निविदाओं की संख्या और प्राप्त दरों की स्थिति को देखते हुए वित्तीय निविदा (फाइनेंशियल बिड) नहीं खोली गई।
Read More सिद्धार्थनगर : शिक्षक निर्वाचन में सिद्धार्थनगर में 76.86 प्रतिशत मतदान, डीएम-एसपी ने व्यवस्था परखीजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संबंधित क्षेत्र के लिए प्राप्त ई-निविदाओं की दरें प्रतिस्पर्धात्मक एवं संतोषजनक नहीं थीं। ऐसे में शासन के राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए सभी प्राप्त ई-निविदाओं को निरस्त कर दिया गया है।


Comments