लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनांक 30 अक्टूबर 20026, को एम.एल. गुप्ता से.नि. उप प्रधानाचार्य संस्था राम भरोसे मैकूलाल इण्टर कालेज, तेलीबाग, लखनऊ व अध्यक्ष तेलीबाग समाजिक एवं जनकल्याण समिति रथीन्द़ नगर तेलीबाग लखनऊ में अनियमितताएं विद्यमान होने के दृष्टिगत इण्टरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 की धारा-16 डी की उपधारा (4) के अन्तर्गत शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-918/ पन्द्रह-9-2025, दिनांक 21.05.2025 द्वारा प्रबंध समिति को अतिक्रमित करते हुए संस्था की परिसम्पत्तियों के प्रबंधन हेतु छः माह के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ को पदेन प्राधिकृत नियुक्त किया गया था तथाशासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-1/986399/2025 दिनांक 06.06.2025 द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ (पदेन) के स्थान पर प्रधानाचार्य, राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज, लखनऊ (पदेन) को परिवर्तित करते हुए प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया गया था। संस्था प्रबन्धक द्वारा उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या-6862/2025 प्रबन्ध समिति राम भरोसे मैकूलाल इण्टर कालेज, लखनऊ बनाम उ०प्र० सरकार व अन्य में पारित आदेश दिनांक-11.08.2025 का कार्यकारी अंश प्रकारण में शिक्षा निदेशक, माध्यमिक के पत्र दिनांक 13.10.2026 द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्डपीठ लखनऊ में योजविशेष अपील संख्या-471/2025 उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य बनाम कमेटी राम भरोसे इण्टर कॉलेज लखनऊ व अन्य में पारित आदेश दिनांक 07.10.2026 के क्रम में नियुक्त प्राधिकृत नियंत्रक के कार्यकाल में वृद्धि किये जाने की संस्तुति की गयी है। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक द्वारा उपलब्ध करायी गयी आख्या एवं उपरोक्त स्थिति के दृष्टिगत संस्था राम भरोसे मैकूलाल इण्टर कालेज, तेलीबाग, लखनऊ में व्याप्त प्रशासनिक अनियमित्ताओं एवं वित्तीय अनियमित्ताओं के दृष्टिगत इण्टरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 की धारा 16 डी (4) के अन्तर्गत शासन के कार्यालय ज्ञाप दिनांक 06.06.2025 द्वारा नियुक्त प्राधिकृत नियंत्रक प्रधानाचार्य, राजकीय जुबली इण्टर कालेज, लखनऊ (पदेन) के कार्यकाल में अद्यावधि को समायोजित करते हुए 06 माह की वृद्धि इस निर्देश के साथ की जाती है कि नियुक्त प्राधिकृत नियंत्रक निर्धारित समयावधि में संस्था में व्याप्त अनियमितताओं का निराकरण कराते हुए मान्य प्रबन्ध समिति के गठन/चुनाव की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। प्रश्नगत प्रकरण में निर्गत कार्यालय ज्ञाप संख्या-1/1509087/2026 दिनांक 30.10.2026 के प्रस्तर-5 एवं पृष्ठांकन के बिन्दु सं0-4 तथा 5 में राम भरोसे मैकूलाल इण्टर कालेज, तेलीबाग, लखनऊ के स्थान पर राम भरोसे मैकूलाल इण्टर कालेज, लालबाग, लखनऊ अंकित होने के कारण हुयी टंकण त्रुटि को इस कार्यालय ज्ञाप में संशोधित कर दिया गया है। कार्यालय ज्ञाप संख्या-1/1509087/2026 दिनांक 30.10.2026 की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।
Comments