नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
मुकदमा दर्ज होने के 14 घंटे के भीतर जुगैल पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र-
जुगैल पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में वांछित अभियुक्त विशांत उर्फ विसंत पुत्र राम सुग्रीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 14 घंटे के भीतर 22 अक्टूबर को सुबह करीब 10:10 बजे जोरबा गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय युवती ने 21 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके विवाहित पड़ोसी ने 6 और 10 अक्टूबर 2026 को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। तहरीर के आधार पर थाना जुगैल में मु0अ0सं0 132/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक मेराज खान, हेड कांस्टेबल शमशेर यादव, कांस्टेबल पवन कुमार यादव और महिला कांस्टेबल श्वेता उत्तम शामिल रहीं।


Comments