जनपद के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 57 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
राजस्व विभाग की 48 और पुलिस विभाग की 09 शिकायतें निस्तारित, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश
जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में पुलिस विभाग के 13 और राजस्व विभाग के 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें पुलिस विभाग के 09 और राजस्व विभाग के 48 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
भूमि विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने पर जोर दिया गया, ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके। वहीं, पूर्व से लंबित पुलिस विभाग के 10 और राजस्व विभाग के 106 प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया गया।


Comments