फीचर्ड
राजनीति
भारत
जिलाधिकारी एवं एसपी ने ओबरा व चोपन के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
स्नातक चुनाव में 5.22%, शिक्षक चुनाव में 13.69% मतदान
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन में 5.22 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 13.69 प्रतिशत मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन में कुल 16,812 मतदाताओं में से 973 ने मतदान किया, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 1,738 मतदाताओं में से 238 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथ संख्या 256, इंटर कॉलेज ओबरा तथा बूथ संख्या 255, विकास खंड चोपन पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।


Comments