पी ई टी परीक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रविवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रविवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा के दौरान डीएसएन इंटर कॉलेज, डिवीडीटी इंटर कॉलेज और डीपीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम और अभ्यर्थियों की चेकिंग व स्कैनिंग की व्यवस्थाओं को परखा गया।

डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। अभ्यर्थियों की गहन जांच सुनिश्चित करने के साथ ही सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी रखी जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित परीक्षा केंद्रों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें