जन आरोग्य मेले में हुआ 114 मरीजों का उपचार
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहडोरा कठौतिया रामनाथ में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहडोरा कठौतिया रामनाथ में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 114 मरीजों ने पहुंचकर अपना उपचार कराया। मौसम बदलते हुए सुबह में ठंडक इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। जन आरोग्य मेले में महिलाओं ,बच्चों बूढ़े व नौजवान सभी को बताया गया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी और सुबह में घूमने का प्रयास करें। मरीजों का जांच कर आवश्यक दवाएं दी गई।
इस दौरान डा. इश्तियाक अहमद, राहुल कुमार, फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, त्रिशूल चतुर्वेदी,धीरज राय , राजू समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
siddharthnagar news प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र Uttar Pradesh Health News rural healthcare services स्वास्थ्य जागरूकता अभियान Biskohar news त्वचा रोग उपचार सिद्धार्थनगर स्वास्थ्य समाचार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त स्वास्थ्य जांच #SwatantraPrabhat Free Medical Checkup Primary Health Centre बिस्कोहर स्वास्थ्य मेला मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला कोहडोरा कठौतिया रामनाथ 114 मरीजों का उपचार सर्दी जुकाम के मरीज बुखार का इलाज मौसम परिवर्तन स्वास्थ्य सलाह आवश्यक दवाओं का वितरण डॉ इश्तियाक अहमद CM Jan Arogya Mela 114 Patients Treated Seasonal Illness Prevention


Comments