आबकारी विभाग की छापेमारी, 44 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

उन्नाव। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुरवा तहसील के शिवपुरा, गौरी और बैसनखेड़ा गांव में छापेमारी के दौरान 44 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर करीब 400 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया गया।
 
जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के निर्देशन में 24 अक्टूबर को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 पुरवा निशांत सिंह ने टीम और स्थानीय पुलिस के साथ थाना मौरावां क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किए गए।
 
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है। वहीं, इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की कोशिश तेज हुई है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें