अफवाहों पर न दें ध्यान, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक, 50 से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

त्रिवेणीगंज। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने की। इस दौरान एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीसीएलआर संस्कार रंजन, सिटी मैनेजर चंद्रभूषण प्रसाद, बीडीओ परमानंद कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि शारदीय नवरात्र शक्ति की आराधना का पर्व है। इसे सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह, समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और उपद्रव करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ परमानंद कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके।

कररुआ नदी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत Read More कररुआ नदी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था का पालन करने और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।

पंजाब में टूरिस्ट बस पलटी, केरल की MBA छात्रा की दर्दनाक मौत Read More पंजाब में टूरिस्ट बस पलटी, केरल की MBA छात्रा की दर्दनाक मौत

बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि डीके यादव, मो. मसन, मो. हसन, अजय आनंद, जगदेव राम, शत्रुघ्न चौधरी, शंभू अरुणाभ, अनिल चौधरी, सत्यम कुमार, बबिता शर्मा, पंचायत समिति सदस्य बोधि यादव, अरुण यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मंदिर का दानपात्र काटकर चोरी, एक साल से चोरियों का सिलसिला; पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल Read More मंदिर का दानपात्र काटकर चोरी, एक साल से चोरियों का सिलसिला; पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें