बेटे को साखर सांप ने डसा तो जिंदा साखर लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

बिल से साखर को पकड़कर डिब्बे में किया बंद, डॉक्टर ने की सांप की पहचान; समय पर इलाज से बच्चे की बची जान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

त्रिवेणीगंज। थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में सोमवार को सांप के डसने की घटना के बाद एक पिता की सूझबूझ और साहस की चर्चा होने लगी। घर के आंगन की ओर जा रहे 13 वर्षीय मुन्ना कुमार को साखर सांप ने डस लिया। बेटे को सांप के डसने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पिता ने घबराने के बजाय पहले बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की और फिर उसी साखर सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए।

बभनगामा वार्ड नंबर 11 निवासी विजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उनका बेटा मुन्ना कुमार घर के आंगन की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक साखर सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने सांप को मौके पर देख लिया। सांप को देखते ही वह एक बिल में घुस गया। इसके बाद विजेंद्र कुमार ने साहस दिखाते हुए बिल से साखर सांप को बाहर निकाला और उसे एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर दिया।

विजेंद्र कुमार ने बताया कि बेटे को किस सांप ने डसा है, इसकी सही पहचान चिकित्सकों को हो सके, इसी उद्देश्य से वह जिंदा साखर को भी साथ लेकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही जब परिजनों ने डिब्बा खोलकर चिकित्सकों को जिंदा साखर सांप दिखाया तो वहां मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए।

ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजीव कुमार सुमन ने बिना देर किए बच्चे की जांच शुरू की। चिकित्सक ने सांप की पहचान साखर सांप के रूप में की और बच्चे का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने बच्चे की लगातार निगरानी की। समय पर अस्पताल पहुंचने और तत्काल उपचार मिलने से बच्चे की हालत में सुधार हुआ।

जंतर-मंतर पर SIR विरोधी प्रदर्शन से दिल्ली में हलचल, 700 से ज्यादा हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट सेवा भी प्रभावित Read More जंतर-मंतर पर SIR विरोधी प्रदर्शन से दिल्ली में हलचल, 700 से ज्यादा हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट सेवा भी प्रभावित

बच्चे की स्थिति में सुधार के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं, बेटे को डसने वाले साखर सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचाने वाले पिता विजेंद्र कुमार यादव की सूझबूझ और साहस की अस्पताल में चर्चा होती रही।

बजरंग बली हनुमान के अपमान की शिकायत पर अदालत ने पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट Read More बजरंग बली हनुमान के अपमान की शिकायत पर अदालत ने पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें