फीचर्ड
राजनीति
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा तहसील दुद्धी एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा तहसील रॉबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गईं जनसमस्याएं
शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
दिनांक 19.09.2026 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल द्वारा तहसील दुद्धी तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा तहसील रॉबर्ट्सगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। विशेष रूप से भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता से निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की गई है।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।


Comments