फीचर्ड
राजनीति
भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम दर्ज कराने और संगठनात्मक विषयों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में, प्रदेश सरकार के मंत्री श्रम एवं सेवायोजना तथा समन्वय विभाग व जिला प्रभारी अनिल राजभर ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, मतदाता सूची में अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बातों को गंभीरता से सुना तथा उनके सुझावों और विचारों पर चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर पर अधिक से अधिक मतदाता बनाने के लिए पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की और इस कार्य को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे, क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवनाथ चौधरी, सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम दर्ज कराने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।
#SwatantraPrabhat #PoliticalNews #UPPolitics #BJPOrganization #BJPMeeting #BJPWorkers #OrganizationStrengthening #LatestNews #UttarPradeshPolitics #SiddharthnagarBJP #DeepakMaurya #BoothLevelCampaign #ElectionPreparation #BJPLeadership #VoterRegistration #BJPUttarPradesh #VoterAwareness #VoterListUpdate #NewVoterRegistration \#SiddharthnagarNews #AnilRajbhar #MandAlPresident #RajendraPandey #KanhaiyaPaswan #DistrictLevelMeeting


Comments