दरवाजे पर चढ़कर तोड़फोड़ और जानलेवा हमले का आरोप
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र के मवैया गड़रान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर तोड़फोड़ और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र को दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रार्थी महेश पाल पुत्र राजा राम पाल, निवासी मवैया गड़रान ने बताया है कि वह दुकान व व्यवसाय करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
प्रार्थी का आरोप है कि बुधवार रात करीब 11.30 बजे गांव के ही 10 नामजद और 20-25 अज्ञात सहित करीब 30-35 लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर हमला कर दिया।आरोप है कि आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे घर की रेलिंग का पूरा कांच टूट गया। दरवाजे पर खड़ी थार गाड़ी में रखा 2 लाख रुपया भी ले जाने और थार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।
प्रार्थी ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है।इतना ही नहीं, प्रार्थी के घर में किराए पर दुकान चलाने वाले गुलशन कुमार हरिहर की दुकान का काउन्टर पलटने और ताला तोड़कर सारा सामान उठा ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान किया है।
शोर-गुल होने पर पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए, तब जाकर प्रार्थी व उसके परिवार की जान बच पाई। प्रार्थी ने बताया कि घटना के दौरान 112 नंबर पर फोन किया गया था, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई थी।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
swatantra prabhat prayagraj crime news uttar pradesh news जानलेवा हमला पुरानी रंजिश औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रयागराज पुलिस पुलिस में तहरीर Naini news घर पर हमला ईंट पत्थर से हमला तोड़फोड़ का आरोप मवैया गड़रान विवाद Naini Prayagraj Crime महेश पाल Thar गाड़ी क्षतिग्रस्त दो लाख रुपये चोरी का आरोप CCTV में कैद घटना दुकान में तोड़फोड़ गुलशन कुमार हरिहर पांच लाख रुपये नुकसान 112 Police Response प्राथमिकी की मांग जानमाल की सुरक्षा


Comments