दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,भेजा गया जेल
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी,प्रयागराज।
नैनी पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने अभियुक्त को सटीक सूचना पर भंडरा क्रासिंग से चक गरीबदास जाने वाली सड़क के पास से घेराबंदी करके दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार बीते 27 अगस्त को एक महिला ने नैनी थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षी ने उसकी 27 वर्षीय बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त मो. शहबाज पुत्र शहादत अली उर्फ बरसाती निवासी ग्राम भंडरा, नैनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
crime news prayagraj prayagraj police swatantra prabhat uttar pradesh police prayagraj news uttar pradesh news rape case Law and order women safety Rape accused arrested Police Action Naini Legal action Naini Police Crime Investigation Sexual Assault Case Criminal Arrest Wanted Accused Bharatiya Nyaya Sanhita Naini news Victim Justice BNS Section 64(1) Bhandra Crossing Chak Garibdas


Comments