साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए चार लाख रुपए पीड़ित थाने का लगा रहा चक्कर 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा सेमरा कलां गांव निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय के खाते से साइबर ठगों ने चार लाख रुपए निकाल लिए। रूपए वापस पाने के लिए पीड़ित तीन दिन से थाने का चक्कर लगा रहा है।खाते से रूपए कटने पर पीड़ित ने गुरुवार को थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी।शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इंडियन बैंक पवांरी कलां की शाखा में खाता है।बीते छह जुलाई को खाते से एक रूपए कटने पर इंडियन बैंक पवांरी कलां शाखा पर पता करने गया तो वहां मौजूद सहायक शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक द्वारा एक रूपए काटा गया है। इसके बाद नौ जुलाई की शाम को खाते से कुल 4 लाख 111 रूपए 43 पैसे कट गया। खाते से लगातार रूपए कटने पर पीड़ित थाने

गोरखपुर:10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन Read More गोरखपुर:10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन

पहुंचा और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पीड़ित के खाते पर बैंक ने होल्ड लगा दिया। पीड़ित का कहना है कि यदि छह जुलाई को इंडियन बैंक पवांरी कलां की शाखा द्वारा खाते पर होल्ड लगा दिया गया होता तो साइबर ठगी का शिकार नही बनता।इतनी बड़ी धनराशि खाते से

डीजे हाईटेंशन लाइन से टकराया दो लोगों की हुई मौत चार लोग झुलसे मचा कोहराम Read More डीजे हाईटेंशन लाइन से टकराया दो लोगों की हुई मौत चार लोग झुलसे मचा कोहराम

कटने पर पीड़ित की नींद उड़ गई है। पीड़ित ने बताया कि गाढ़ी कमाई को साइबर ठगों ने 15 मिनट के भीतर खाते से उड़ा दिया। पीड़ित खाते से काटे गए रूपए को पाने के लिए तीन दिन से थाने का चक्कर लगा रहा है।प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि मामले की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

डिजिटल भारत और साइबर अपराध Read More डिजिटल भारत और साइबर अपराध

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें