नवीनतम
फीचर्ड
भारत
भारी बारिश के बीच बेलन बरौंधा पावरहाउस की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे जेई और एसएसओ
लालगंज मीरजापुर।
संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी
लालगंज मीरजापुर।बेलन बरौंधा, मिर्जापुर। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली खराब होने की सूचना मिलते ही बेलन बरौंधा पावरहाउस के जेई सतीश यादव और एसएसओ मनीष सिंह और
(ठीकेदार) विकास मिश्रा जी और अन्य कर्मचारी मौके पर सक्रिय नजर आए और बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों के साथ लगातार जुटे रहे। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद विद्युत विभाग की टीम ने समस्याग्रस्त लाइनों और उपकरणों की जांच शुरू कर जल्द से जल्द फाल्ट दूर करने का प्रयास किया। जेई सतीश यादव और
एसएसओ मनीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा बिजली व्यवस्था को सामान्य करने के लिए आवश्यक कार्यवाही कराई। भारी बारिश के कारण उत्पन्न चुनौती के बीच बिजली कर्मचारियों की तत्परता से उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी। विभागीय टीम का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित तरीके से बहाल करने का प्रयास लगातार जारी है।


Comments